फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाहन में विश्व संगीत दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सिरमौर लोक जागृति सांस्कृतिक मंडल नाहन ने विश्व संगीत दिवस के अवसर पर जिला परिषद भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इसका शुभारंभ नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने किया। मंच का संचालन युवा गायक विशाल कश्यप ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय और क्षेत्रीय कलाकारों ने संगीत, गायन और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिरमौर लोक जागृति सांस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष सुशील चौहान, सचिव विशाल कश्यप और हिमजन मंच के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी दर्शकों और प्रबुद्ध नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें