फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: 19 और 20 जुलाई को नाहन में होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

अंकेश डोगरा Updated Sun, 06 Jul 2025 06:22 PM IST

सिरमौर जिला बैडमिंटन ऐसोसिएशन (एसडीबीए) की ओर से 19 और 20 जुलाई को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता नाहन के चंबा ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में होगी। रविवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता पुरुष व महिला वर्ग में अंडर-13, 15, 17, 19 आयु वर्ग और वरिष्ठ वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी आयु वर्ग में यदि 6 से कम एंट्री होती है तो स्थिति में ट्रायल के माध्यम से खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में एकल के लिए 500 और युगल के लिए 1000 रुपये एंट्री फीस रखी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रदेश के ऊना जिले में होगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के राज्य महासचिव रमेश ठाकुर, राज्य कोषाध्यक्ष संजय कालिया, जिला उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रेमराम भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष योगेश ठाकुर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें