फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सिरमौर में डिमांड 3 000 टन यूरिया की, पहुंची सिर्फ 270 टन खाद

जिला सिरमौर में यूरिया खाद की भारी किल्लत के बीच हिमफेड ने किसानों से रासायनिक खादों को छोड़कर जैविक खेती अपनाने का बड़ा आह्वान किया है। जिले को डिमांड के मुकाबले महज 270 टन यूरिया अलॉट हुआ है, जिसे रविवार तक सभी गोदामों में पहुंचा दिया जाएगा। हिमफेड के एरिया मैनेजर मदन ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार से ही यूरिया का अलॉटमेंट बेहद कम हो रहा है। सिरमौर के लिए 3000 टन यूरिया भी कम पड़ता है, ऐसे में वर्तमान खेप ऊंट के मुंह में जीरा समान है। ठाकुर ने किसानों से अपील की है कि वे यूरिया की निर्भरता घटाएं। ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर (जैविक खाद) न सिर्फ भूमि की सेहत सुधारता है, बल्कि इसकी गुणवत्ता और पैदावार भी रसायनों से कहीं अधिक बेहतर है। उन्होंने किसानों से इसका इस्तेमाल अधिक करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें