फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीसी सिरमौर बोले- अवैध खनन को रोकने के लिए विभागीय अधिकारी उठाएं कारगर कदम

Krishan Singh Updated Mon, 05 Aug 2024 06:49 PM IST

सिरमौर जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर में 35 स्टोन क्रशर क्रियाशील हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्टोन क्रशरों को निरंतर निरीक्षण कर सुनिश्चित किया जाए, तोकि कोई भी स्टोन क्रशर अवैध रूप से कार्य न कर रहा हो। उन्होंने बताया कि चालू वित वर्ष के दौरान पुलिस विभाग की ओर से अवैध खनन/अवैध ढुलान करने वालों के खिलाफ 350 मामले दर्ज किए गए। इसमें 18 लाख रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए जबकि खनन विभाग की ओर से 102 मामले दर्ज किए गए जिनमें 50 मामलों में आठ लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए संबधित विभाग कारगर कदम उठाएं। उपायुक्त ने राजस्व, पुलिस, खनन तथा वन विभाग के अधिकारियों को जिला में अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर गश्त व निगरानी रखने तथा अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब को निर्देश दिए कि वह अवैध खनन की रोकथाम के लिए खनन, पुलिस तथा वन विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति का गठन करें ताकि पांवटा क्षेत्र में अवैध खनन/अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाया जा सके। जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए खनन विभाग की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत चीमा, डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर, तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साक्षी सती सहित राजस्व व वन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें