डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में वीरवार को कॉलेज प्रबंधन की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान छेड़ा गया। सफाई अभियान में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव तुली, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पाठक, चिकित्सक, स्टाफ और सफाई कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज परिसर की सफाई की गई। इसके अलावा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पाठक ने चिकित्सकों, स्टाफ, सफाई कर्मचारियों, मरीजों और तिमारदारों को सफाई के लिए प्रेरित करते हुए जागरूक भी किया।