फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आस्था स्कूल नाहन में धूमधाम से मनाया क्रिसमस का पर्व

आस्था वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित आस्था वेलफेयर स्कूल नाहन में बुधवार को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां डीएड कॉलेज नाहन के प्रशिक्षुओं और चुनौतीपूर्ण बच्चों ने मिलकर इस पर्व को पूरे जोश के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और वेलकम सॉन्ग से हुई, जिसमें बच्चों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान सांता क्लोज बने बच्चों ने डांस किया और क्रिसमस गीत गाए। बच्चों ने सफेद और लाल रंग के कपड़े पहनकर क्रिसमस की भावना को जि़ंदा कर दिया। कार्यक्रम के दौरान जहां प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन का केक काटा गया वहीं, डीएड और चुनौतीपूर्ण बच्चों ने हिंदी, पहाड़ी और दूसरे गीतों पर नृत्य भी किया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्य रूचि कोटिया, मोनिका शर्मा समेत अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। बता देंं कि 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस डे के तौर पर मनाया जाता है। वैसे तो यह ईसाई धर्म का मुख्य त्योहार है, लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी की वजह से कई लोग क्रिसमस को बड़े जोश के साथ मनाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें