राजकीय महाविद्यालय ददाहू ने शुक्रवार को अपने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को जहां पुरस्कृत किया गया वहीं उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समा बांधा। समारोह के मुख्यातिथि महविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पवन कुमार ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। सर्वप्रथम कॉलेज की छात्रा सुमति व कृतिका ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। प्रथम वर्ष की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। प्रथम वर्ष की प्रियंका व ग्रुप ने पंजाबी गिद्दा की मनभावन प्रस्तुति से सभी का जीत लिया। इसके बाद प्रथम वर्ष की छात्रा हिमानी ने नृत्य किया। इससे अतिरिक्त पहाड़ी, फिल्मी, पंजाबी व हरियाणवी गीतों पर छात्र छात्राओं ने नाटी व नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। सीएससीए की अध्यक्ष शोभा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन में कॉलेज की उपलब्धियां व गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने ने वर्ष भर शिक्षा, खेल व अन्य गतिविधियों में अव्वल आने वाले सैकड़ों छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल विषय की कामना की। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष खेमा नंद शर्मा, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, ओएसए के अध्यक्ष चुन्नू राम, अधीक्षक आकाश बिश्नोई रविंद्र गुप्ता, नंदलाल शर्मा, इंद्र प्रकाश गोयल व जगपाल कंवल सहित कॉलेज के अन्य प्राध्यापक, विद्यार्थी व अविभावक मौजूद रहे।