फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को लेकर डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। महिला समिति का कहना था कि नाहन मेडिकल कॉलेज में जिला के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां पर न तो समय पर अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं और न ही सिटी स्कैन की ही कोई उचित व्यवस्था है। समिति ने मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण को भी जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की है। मेडिकल कॉलेज में खामियों को लेकर जनवादी महिला समिति से जुड़ी महिलाएं शुक्रवार सुबह के समय मेडिकल कॉलेज के परिसर में पहुंची और अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर नारेबाजी की। जनवादी महिला समिति की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष कपूर के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के बाद समिति ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर स्वास्थ्य सुविधाओं की खामियां दूर करने की मांग की ताकि लोगों को समय पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें। संतोष कपूर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी-लंबी तारीखें दी जा रही हैं। इससे जिला के दुर्गम इलाके से यहां आने वाली महिलाओं को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से अल्ट्रासाउंड समेत, सिटी स्कैन व्यवस्था सुधारने और मेडिकल कॉलेज भवन के रूके हुए काम को फिर से शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कई महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें