फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हेड कांस्टेबल जसवीर मामले में आप नेता नाथू राम चौहान ने उठाए सवाल

बहुचर्चित हेड कांस्टेबल जसवीर मामले में आम आदमी पार्टी नेता नाथू राम चौहान ने कई सवाल उठाए हैं। रविवार को नाहन के एक निजी होटल में बुलाई पत्रकारवार्ता में नाथू राम चौहान ने हेडकांस्टेबल जसवीर की पत्नी के द्वारा भेजे गए पत्र का हवाला देते हुए कहा कि एसपी सिरमौर मामले को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब एसपी सिरमौर पर आरोप हैं इसके बावजूद भी एसपी डीआईजी के साथ पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसपी को पत्रकारवार्ता के दौरान फ्रेम में नहीं आना चाहिए था और फिलहाल इस मामले से दूरी बनानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मामले में जांच का जिम्मा सरकार द्वारा डीआईजी सीआईडी क्राईम को सौंपा गया है ऐसे में सिरमौर पुलिस को मामले से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रदेश सरकार से मांग उठाई जाएगी और निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें