फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: आम आदर्मी पार्टी ने सिरमौर जिला कमेटी का किया गठन

अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Sep 2025 06:27 PM IST

आम आदमी पार्टी (आप) हिमाचल प्रदेश ने संगठन विस्तार की नई कवायद को मजबूती देते हुए सोमवार को सिरमौर जिला की महत्वपूर्ण बैठक नाहन में आयोजित की। इसकी अध्यक्षता जिला सिरमौर के ऑब्जर्वर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने की। बैठक में वरिष्ठ को-ऑर्डिनेटर पंकज सोहल, तिलक राज रौच, साधना बर्मन और दलीप आज़ाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी वरिष्ठ सदस्यों ने संगठनात्मक प्रक्रिया पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सिरमौर जिला कमेटी का विधिवत गठन करना था। जिला में जो लोग काम कर सकते हैं उनकी ऑब्जर्वेशन की गई और एक लिस्ट तैयार की गई जिसे 4 अक्टूबर को प्रदेश के साथ मंडी की बैठक में प्रभारी के साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कमेटी आने वाले दिनों में सिरमौर में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर तक पहुँचाने का काम करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें