फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमश्री योजना में अध्यापकों के लिए क्षमता निर्माण पर कार्यशाला शुरू

Krishan Singh Updated Tue, 23 Dec 2025 02:52 PM IST

पीएम श्री योजना के अंतर्गत शिक्षकों के क्षमता निर्माण को मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। डाइट नाहन में पीएम श्री विद्यालयों के अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण को लेकर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ है, जिसमें अलग-अलग रिसोर्स पर्सन इन अध्यापकों को ट्रेनिंग देंगे। डाइट नाहन के उप प्रधानाचार्य डॉ. ईश्वर दत्त राही ने बताया कि पीएम श्री विद्यालयों के अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में जिला के 15 पीएम श्री विद्यालयों के 151 अध्यापक भाग ले रहे हैं। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट को लेकर प्रत्येक शिक्षक के लिए 50 घन्टों की ट्रेनिंग का प्रावधान किया गया है। कार्यशाला का उद्देश्य अध्यापकों की शिक्षण क्षमता को और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि पीएम श्री विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण और समग्र शिक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें