29वीं वीर शिवाजी उत्तर भारत किक्रेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल नगर परिषद खेल मैदान पांवटा साहिब में शुक्रवार को शुरू हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. एनपीएस नारंग ने दोनों टीमों के साथ परिचय के उपरांत विधिवत शुभ आरंभ किया। सहारनपुर व धारटीधार टीम के बीच दूसरा सेमी फाइनल खेला गया। सेमीफाइनल की विजेता टीम शनिवार को यमुनानगर के साथ फाइनल में भिड़ेगी।