राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी जिला सिरमौर के प्रवास कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को शिरूमाइला में फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) और एचपी शिवा क्लस्टर इकाई डूंगीसेर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र शिरूमाइला के निरीक्षण दौरान विभाग द्वारा लोगों के प्रदर्शन के लिए लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पोधों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को मौसम आधारित फलदार पौधे लगाने के लिए कहा ताकि उन प्रजातियों से प्रेरित होकर क्षेत्र के बागवान अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ बना सकें। बागवानी मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में एचपी शिवा परियोजना के माध्यम से बागवानी क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिवा प्रोजेक्ट में बदलाव करते हुए तीन मालिकों की तीन हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा की उपलब्धता होने पर इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 10 क्लस्टर के माध्यम से 52.82 हेक्टेयर भूमि पर 62 हज़ार 259 फलदार पोधे लगाए गए हैं। जल्द ही जिला में 24 क्लस्टर के माध्यम से 132 हेक्टेयर भूमि पर 1 लाख 32 हज़ार फलदार पोधे रोपित किए जाएंगे। मंत्री ने विधायक नाहन अजय सोलंकी के साथ एचपी शिवा क्लस्टर इकाई डूंगीसेर तथा जुडग का निरक्षण किया तथा अन्य क्लस्टर मालिकों की समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सहायक शिवा परियोजना अधिकारी डॉ. रमल अंगरिया, उपनिदेशक बागवानी डॉ. संतोष बक्शी, तहसीलदार ददाहू जय सिंह, बीडीओ नेहा नेगी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति देवानंद पुंडीर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ददाहू दलीप चौहान, एचडीओ बागवानी बलबीर नेगी तथा पूर्व आईएएस सुरेश भंडारी, पूर्व प्रिंसिपल बकुल मेहता, मुकुल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।