राजस्व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को निचार उपमंडल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निवारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम से पहले उपायुक्त किन्नौर अमित कुमार शर्मा ने मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने जल शक्ति विभाग की ओर से 47.13 लाख रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना ग्रांगे निचार का लोकार्पण किया। मंत्री जगत सिंह नेगी ने आधुनिक बागवानी प्रणाली अपनाने पर बल दिया।