फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: देश के आखिरी गांव छितकुल पहुंचे देश के युवा, माता महाकाली मंदिर में टेका माथा

विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा किन्नौर जिले के सीमांत क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। इस भ्रमण के दौरान ये युवा जनजातीय क्षेत्रों की संस्कृति, रीति रिवाज, खानपान और आजीविका के साधनों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत युवाओं का एक दल देश के अंतिम गांव छितकुल पहुंचा। यहां पहुंचकर युवाओं ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया और क्षेत्र से जुड़ी कई जानकारी जुटाई। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न राज्यों से चुने गए युवाओं का एक दल भारत-चीन अधिकृत तिब्बत सीमा के समीप स्थित भारत के आखिरी गांव छितकुल पहुंचा। यहां पहुंचकर युवाओं ने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया। छितकुल पहुंचने पर युवा दल ने यहां के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मां महाकाली मंदिर के दर्शन किए। सभी युवाओं ने मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से हाथ जोडक़र देश की सुख-समृद्धि और अखंडता के लिए प्रार्थना की। युवाओं को यहां देश की खूबसूरती और अखंडता को जानने का मौका मिला। युवाओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस विशेष कार्यक्रम के तहत हमारा चयन होना बेहद गौरव की बात है। हम यहां भारत की असली खूबसूरती, विविधता और देश की अखंडता को करीब से देखने और महसूस करने आए हैं। हमारा यह सफर यहीं नहीं रुकेगा, इसके बाद हम आगे पहाड़ों की ऊंचाइयों पर जाकर सीमावर्ती क्षेत्रों के जीवन को और करीब से समझेंगे। इस अनूठे अवसर के लिए युवाओं के दल ने माइ भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय सहित संबंधित मंत्रियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से देश के युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को समझने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी तय करने की प्रेरणा मिलती है। दौरे के दौरान युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया। मंदिर परिसर में युवाओं ने पूरे जोश के साथ भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे भी लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें