फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कॉलेज में विद्यार्थियों ने सौरमंडल, पवन प्रणाली और पृथ्वी पर हासिल की जानकारी

जीबी पंत मेमोरियल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग की ओर से बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक प्रस्तुति सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र साहनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस प्रस्तुति सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों की गहन समझ विकसित करना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और उनकी प्रस्तुति कौशल में सुधार करना था। इस अवसर पर बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी गईं। इन विषयों में सौरमंडल, पवन प्रणाली, पृथ्वी और उससे संबंधित विभिन्न पहलू, मानचित्रण जैसे पाठ्यक्रम के प्रमुख एवं महत्वपूर्ण टॉपिक्स शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें