फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: बॉक्सिंग में प्रेरणा ने जीता स्वर्ण पदक, विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार

रामपुर में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में जिला शिमला प्रोफेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण मेहता ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया। अंडर-14 बालक वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में मृत्युंजय, 37 किलोग्राम में कृष, 40 किलोग्राम में कुश, 43 किलोग्राम में जतिन मलिक, 46 किलोग्राम में आरव, 49 किलोग्राम में विशाल, 52 किलोग्राम में अंश कुमार, 55 किलोग्राम में नमन, 58 किलोग्राम में निशमित और 67 किलोग्राम में विराट ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 बालक वर्ग में 46 किलोग्राम में आर्यन, 48 किलोग्राम में आयुष, 50 किलोग्राम में तवीस, 52 किलोग्राम में हिमांशु, 57 किलोग्राम में प्रिंस कुमार, 60 किलोग्राम में कृष, 63 किलोग्राम में प्रिंस, 66 किलोग्राम में सुमित, 70 किलोग्राम में जयंत कौशिक, 75 किलोग्राम में शुभम, 80 किलोग्राम में समीर और 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में देव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग के 48 किलोग्राम में मुस्कान, 51 किलोग्राम में शीतल, 54 किलोग्राम में एंजल, 60 किलोग्राम में प्रेरणा और 65 किलोग्राम में अक्षिता ने स्वर्ण पदक जीते।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें