फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: जेएमसी प्रवेश प्रक्रिया 20 जुलाई तक शुरू नहीं हुई तो आंदोलन करेगी एसएफआई

पीजी कॉलेज रामपुर में पत्रकारिता एवं जनसंचार (जेएमसी) विषय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं होने को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) रामपुर इकाई ने इस मामले को लेकर उच्च शिक्षा विभाग से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। एसएफआई ने एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि कॉलेज में बंद किए गए जेएमसी विषय को दोबारा शुरू किया जाए और 20 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया आरंभ की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय तक मांग पूरी नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। एसएफआई रामपुर इकाई के सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार जैसा रोजगारपरक विषय बंद करना विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई छात्र इस विषय में पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलने के कारण उन्हें अन्य शहरों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जेएमसी विषय को वर्षों से कॉलेज में संचालित किया जा रहा था, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के नजदीक उच्च शिक्षा का अवसर मिल रहा था। विषय बंद होने से छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। एसएफआई ने ज्ञापन के साथ जेएमसी विषय दोबारा शुरू करने की मांग का समर्थन करने वाले विद्यार्थियों के हस्ताक्षर भी सौंपे हैं। संगठन ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े इस मुद्दे पर वह लगातार आवाज उठाता रहेगा और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें