फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: मनरेगा का नाम बदलने वाले विधेयक के विरोध में कामगारों ने किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार के मनरेगा का नाम बदलकर नए विधेयक के खिलाफ रामपुर में कामगारों ने विरोध प्रदर्शन किया। श्रम कार्यालय के बाहर मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की और रोष जताया। सीटू क्षेत्रीय समन्वय समिति रामपुर ने सीटू राज्य कमेटी के आह्वान पर श्रम कार्यालय रामपुर के बाहर चार लेबर कोड, मनरेगा कानून को खत्म करने के लिए लाए गए वीबी-जी राम जी विधेयक को वापस लेने, किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कामगारों ने विधेयक की प्रतियां जलाकर रोष जताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, दिनेश मेहता, नील दत्त शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर और मिलाप नेगी ने कहा कि 21 नवंबर को मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को लागू करने की अधिसूचना जारी करके देश भर के मजदूरों के खिलाफ मालिकों को खुली लूट करने के लिए मोदी सरकार ने मजदूरों के खिलाफ आर्थिक युद्ध छेड़ दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें