खंडेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। शिव मंदिर पदम नगर में आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शहर आने जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने भंडारा ग्रहण किया। दोपहर बाद शुरू हुए भंडारे में हजारों लोगों ने भाग लिया। शाम तक भंडारा चलता रहा है। स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर समिति ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में बच्चों, महिलाओं, पुरुषों सहित बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। भंडारा ग्रहण करने से पूर्व हजारों लोगों ने शिव मंदिर में शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। खंडेश्वर महादेव मंदिर समिति पदम नगर के अध्यक्ष मदन भारती ने कहा कि हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं लोगों ने मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। भंडारे में जीआर आजाद, सतीश शैली, अनूप शर्मा, रमेश शर्मा और ज्योति लाल साहनी सहित कई अन्य लोगों ने सहयोग दिया।