एसएफआई रामपुर इकाई ने सोमवार को चाटी, जगतखाना और थाचवा क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या को लेकर बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता से मिले। इकाई सचिव राहुल विद्यार्थी ने कहा कि पिछले कई सालों से क्षेत्र में सर्दी के मौसम में अनियमित बिजली आपूर्ति, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या पेश आ रही है। छात्र, कर्मचारी और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसएफआई इस समस्या को लेकर लगातार संघर्ष कर रही थी। उन्होंने कहा कि एसएफआई ने संघर्ष को तेज करते हुए सहायक अभियंता से मिले। सहायक अभियंता ने कहा कि 23 दिसंबर से ही चाटी में नए 63 केवी के डीटीआर का काम शुरू कर दिया जाएगा। राहुल विद्यार्थी ने कहा कि ये एसएफआई के संघर्ष की जीत है। इकाई उपाध्यक्ष विक्रांत ठाकुर ने चाटी क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे बिजली विभाग का सहयोग करें। इस मौके पर पूजा, विक्रांत, अर्जुन, विवेक, मृदुल, रीतिका, प्रीति, सूरज, मलिका और कनिका उपस्थित रहे।