फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: महाविद्यालय रामपुर में हिम ट्रेक शिविर का शुभारंभ

8 एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर के तत्वावधान में महाविद्यालय रामपुर में आयोजित हिम ट्रेक शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का नेतृत्व कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार के मार्गदर्शन और लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन सरकैक के निर्देशन में किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है। शिविर में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के 510 सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन के कैडेट्स भाग ले रहे है। शिविर 19 जनवरी तक चलेगा। शिविर में 23 जेसीओ और 15 एएनओ भी भागीदारी कर रहे हैं। शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को शिविर में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे जानकारी दी। शिविर के दौरान कैडेट्स विभिन्न ट्रैक जिसमें देवडांक, खरगा, कशोली, भीमाकाली मंदिर सराहन, मां महिषमर्दिनी महा लक्ष्मी मंदिर खोपड़ी का भ्रमण करवाया जाएगा। शिविर में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। शिविर में हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, साथ ही कैडेट्स को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में कैडेट्स को विभिन्न संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं को जानने का मौका मिलेगा। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार ने सभी कैडेट्स को एकजुट होकर शिविर में भाग लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें