फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: दत्तनगर में छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग (मुख्य खेल) प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मंगलवार को सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं जिला खेल संघ के पूर्व उपाध्यक्ष आरसी गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। दत्तनगर पंचायत के प्रधान राजेंद्र ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्टाफ और विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में जिला शिमला के आठ जोन सहित अन्य कई स्कूलों के करीब 100 प्रतिभागी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में जिला शिमला के विभिन्न विद्यालयों की अंडर-14 छात्रा खिलाड़ी हॉकी, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, जूडो, कुराश और टेबल टेनिस खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें