फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: अक्तूबर माह में पाटबंगला मैदान में होगा क्रिकेट महासंग्राम

पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला मैदान में क्रिेकेट महासंग्राम होगा, जिसमें शिमला और किन्नाैर जिले की आठ टीमें दमखम दिखाएंगी। रविवार को पंचायत समिति सभागार में बुशहर स्वास्तिक सोसायटी की फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ निवेशक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आठ टीमों की फ्रेंचाइजी ऑनर्स ने भाग लिया। बैठक में बीपीएल के सफल आयोजन को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में आगामी क्रिकेट प्रतियोगिता को कैसे आयोजित किया जाएगा और इसकी रूपरेखा क्या होगी, के बारे सभी ने अपने अपने विचार साझा किए। बैठक में फैसला लिया गया कि खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तारीख 18 होगी, जिसके बाद कोई पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। सदस्यों ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की और आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया। बुशहर स्वास्तिक सोसायटी के अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि बुशहर स्वास्तिक सोसायटी का उद्देश्य इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को उभारना और खेल की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रतियोगिता सफल होगी और स्थानीय लोगों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान करेगी। इस मौके पर अजय राणा, सुशील चौहान, नितीश भंडारी, कमलेश डांटा, भूपेश बदरेल, लेखराज चौहान, संजीव केदारटा, कुलदीप नेगी, जीवन और महेश नोहरिया सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें