फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: मजदूर यूनियन संबंधित सीटू ने किया श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय का घेराव

Krishan Singh Updated Wed, 25 Jun 2025 04:28 PM IST

हिमाचल प्रदेश भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन संबंधित सीटू ने श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय रामपुर का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, यूनियन राज्य कोषाध्यक्ष अमित, जिला शिमला अध्यक्ष सुनील मेहता, सचिव परमिंद्र, उपाध्यक्ष रूप लाल व ओम प्रकाश मौजूद रहे। मजदूरों नेताओं ने कहा कि बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों को लाभों से वंचित रखकर बोर्ड के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। जहां एक तरफ केंद्र की सरकार द्वारा लेबर कोड लाकर अधिनियम 1996 को कमजोर किया जा है, वहीं दूसरी ओर मजदूर बोर्ड से मिलने वाले लाभों से वंचित रह रहे हैं। मजदूरों नेताओं ने कहा कि अभी भी वर्ष 2020 में मजदूरों के छात्रवृत्ति, विवाह, चिकित्सा आदि लाभ से लंबित हैं। नवीनीकरण का काम छह महीने से नहीं किया जा रहा है। वर्ष 2022 के पंजीकृत मजदूरों को पासबुक जून 2025 में दी जा रही है। बोर्ड की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते मजदूर लाभों से वंचित रह रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें