फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा जनगणना कार्य, तकलेच में प्रशिक्षण संपन्न

उप तहसील तकलेच में भारत की जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ और नायब तहसीलदार ने पर्यवेक्षकों को पहले चरण के कार्य के लिए सामग्री देकर रवाना किया। प्रशिक्षण शिविर में 33 प्रगणक और 6 सुपरवाइजरों ने भाग लिया, जिसकी अध्यक्षता चार्ज ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार तकलेच अनमोल शर्मा ने की। इस प्रशिक्षण में प्रगणक 2027 के पहले चरण की जनगणना के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का कार्य सुनील कुमार और गोविंद शाक्य फील्ड ट्रेनर ने बखूबी निभाया। जनगणना 2027 के पहले चरण का कार्य 16 जून से 15 जुलाई तक किया जाएगा। इसी कड़ी में बुधवार को चार्ज ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार तकलेच ने सभी प्रगणक और सुपरवाइजर को अंतिम दिन उचित निर्देश, मार्गदर्शन और सामग्री देकर प्रथम चरण के कार्य के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उप तहसील तकलेच कानूनगो कार्यालय गोविंद भारती, अजय नेगी पटवारी कूहल-पटेना और पटवारी सहायक तकलेच माइकल धीमान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें