फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रामपुर पंचायत समिति के किन्नू वार्ड में भीष्म विजयी

रामपुर पंचायत समिति के वार्ड संख्या तीन किन्नू से भीष्म ने जीत हासिल की है। उन्हें 1,208 मत प्राप्त हुए। चुनाव में भीष्म ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीता को 204 मतों के अंतर से हराया। रीता को 1004 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहीं सुरेखा को 422 मत प्राप्त हुए। जीत के बाद विजेता प्रत्याशी भीष्म के समर्थक झूम उठे। उन्होंने भीष्म के साथ रामपुर स्कूल में बनाए मतगणना केंद्र के बाहर ढोल नगाड़ों पर नाटी डालना शुरू कर दिया। इस दारौन उन्होंने स्कूल गेट से चौधरी अड्डा पर नाचते गाते हुए विजयी यात्रा निकाली। किन्नू वार्ड में कुल 2,634 वैध मतों की गिनती की गई। इसके अतिरिक्त, 15 मतों को अस्वीकृत कर दिया गया। 48 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। कुल 2,697 मत डाले गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें