फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: पाटबंगला मैदान में 65 घोड़ों का हुआ पंजीकरण

रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन होगा। लवी मेले के उपलक्ष्य पर पाटबंगला मैदान में प्रशासन और पशुपालन विभाग की ओर से अश्व प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनों तक पाटबंगला मैदान में अश्व प्रदर्शनी सजेगी। शनिवार को अश्वों की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन करीब 65 अश्वों का पंजीकरण हो चुका है। अश्व प्रदर्शनी में पिन वैली, भावावैली, रामपुर और आसपास के इलाकों से करीब 150 से 200 घोड़ों के आने का अनुमान है। अश्व प्रदर्शनी में स्पीति, किन्नौर, उत्तराखंड, कुल्लू और मंडी से खरीदार आते हैं। पाटबंगला मैदान में प्रदर्शनी के दौरान घोड़ों की खरीद-फरोख्त होगी। अश्वों के पंजीकरण के साथ उनकी जांच भी हो रही है। कल यानि नवंबर को मेला मैदान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस गोष्ठी में पशुओं के स्वास्थ्य, देखरेख और खानपान के बारे में अश्व पालकों को जागरूक किा जाएगा। अश्व पालकों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की जाएगी। 3 नवंबर को अश्वों की दौड़ का रोमांच होगा। सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक सर्वश्रेष्ठ घोड़े की चयन प्रक्रिया होगी। दोपहर बाद घुड़दौड़ और गुब्बारे फोड स्पर्धा होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें