फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रिकांगपिओ में बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति अधिनियम का विरोध

रिकांगपिओ में बौद्ध धर्म के लोगों ने बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति अधिनियम, 1949 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। लोगों ने इस अधिनियम को रद्द करने और मंदिर के प्रबंधन में बौद्धों को अधिक अधिकार देने की मांग रखी। बौद्ध भिक्षुओं ने रिकांगपिओ बाजार में शुक्रवार को विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस रैली के दौरान वक्ताओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बौद्ध भिक्षु बीटीएमसी अधिनियम 1949 के खिलाफ है। इसलिए बीटीएमसी अधिनियम 1949 को रद्द किया जाए और बौद्ध मंदिर से जुड़े सभी अधिकार बौद्धों को दिए जाए। इस दौरान ने कहा कि बौध गया मंदिर बौद्धों के लिए आत्मा और ज्ञान का स्थान है। इस लिए 1949 अधिनियम को निरस्त करने और बौद्धों के पवित्र स्थल को इंसाफ देने की मांग रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें