फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: निर्जला एकादशी पर रामपुर में जगह-जगह लगीं छबील, राहगीरों को बांटे फल और शरबत

निर्जला एकादशी के अवसर पर रामपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय कारोबारियों और सामाजिक संगठनों की ओर से छबील लगाई गई। इस दौरान स्कूली बच्चों, राहगीरों और शहर आने-जाने वाले लोगों को शरबत, मीठा पेयजल और फल वितरित किए गए। मुख्य बाजार स्थित सत्य नारायण मंदिर के प्रवेश द्वार, लेबर चौक, चौधरी अड्डा, महावीर मोहल्ला सहित कई स्थानों पर लोगों की सेवा की गई। सत्य नारायण मंदिर न्यास की ओर से मंदिर के प्रवेश द्वार के पास श्रद्धालुओं और राहगीरों को शरबत पिलाया गया। न्यास के महासचिव विनय शर्मा ने बताया कि हर वर्ष निर्जला एकादशी के अवसर पर सेवा भाव से फल और शरबत का वितरण किया जाता है। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, कामगारों और अन्य लोगों ने शरबत पीकर राहत महसूस की। शहर के अन्य इलाकों में भी स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से लोगों को फल और मीठा पेयजल वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें