फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनिरंग का एनडीआरएफ की टीम ने किया सफल आरोहण

हिमाचल प्रदेश की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनिरंग का एनडीआरएफ की टीम ने सफल आरोहण किया। रविवार को टीम माउंट मनिरंग पर चलने में कामयाब रही। आरोहण के दौरान टीम को दो भागों में बांटा गया। जिसमें टीम एक में 11 पर्वतारोही और दूसरी टीम में पांच पर्वतारोही ने माउंट मनिरंग की कठिन चोटी पर चलने में सफलता पाई। एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि इस प्रकार के अभियान अन्य कठिन चोटियों पर भी किए जाएगे। भविष्य में उच्च इलाकों और हिमाच्छादित क्षेत्र में एनडीआरएफ की टीम जल्द और बेहतर रेस्क्यू कर सके। अभियानों के दौरान होने वाली अनहोनियों से स्थानीय और अन्य लोगों को जागरूक किया जा सके। टीम का नेतृत्व डिप्टी कमांडेंट नितेश शर्मा ने किया। टीम का मार्गदर्शन महानिरीक्षक गंभीर सिंह चौहान और कमांडेंट बलजिंद्र सिंह ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें