शोल्टू में जिंदल फाउंडेशन ने जिला स्वास्थ्य विभाग एवं अभ्युदय एनजीओ के सहयोग से जिंदल संजीवनी अस्पताल शोल्टू में तीन दिवसीय मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 10 से 12 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एम्स बिलासपुर के वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। शिविर में मेडिसिन, ईएनटी, ऑन्कोलॉजी, हड्डी रोग और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञ मौजूद हैं, जो मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही मुफ्त दवाइयां एवं आवश्यक सामान्य स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा दी जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक ने किया। उद्घाटन समारोह में सीएसआर टीम, विभिन्न विभागों के प्रमुख, अभ्युदय एनजीओ के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाए दे रहे हैं