फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किन्नौर में आपदा से निपटने के लिए हुई मेगा मॉकड्रिल

आपदा जागरुकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनजातीय जिला किन्नौर के रामलीला मैदान पार्किंग परिसर में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग, पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त तत्वाधान में आपदा की स्थिति से निपटने का पूर्वाभ्यास कर लोगों को जागरूक किया। आयोजित मॉकड्रिल में प्रात सुबह 11:00 बजे भूकंप की स्थिति दर्शाई गई तथा उपायुक्त कार्यालय परिसर से निकासी मॉकड्रिल की गई। तहसीलदार कल्पा व कार्यकारी सहायक आयुक्त अभिषेक बरवाल की अगुवाई में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जनजातीय किन्नौर जिला भूकंप के दृष्टिगत संवेदनशील श्रेणी में आता है और जिला प्रशासन को आपदा प्रबंधन के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। इस संदर्भ में स्थानीय लोगों को समय-समय पर जागरूक करना चाहिए ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तत्काल प्रभाव से निपटा जा सके

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें