पशु रोगी कल्याण समिति पशु चिकित्सालय वेटनरी पॉलीक्लिनिक रामपु की प्रथम बैठक उपमंडल अधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश की 7वीं वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण के साथ बैठक का शुभारंभ और समिति की स्थापना व उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। बैठक में ब्लड टेस्ट दरें स्वीकृत की गईं संपूर्ण ब्लड काउंट बड़े पशु 100 रुपये, छोटे पशु 150, अन्य रक्त परीक्षण के बड़े पशु/भेड़-बकरी के लिए 50 रुपये प्रति परीक्षण किया गया। इसके अलावा शल्य क्रिया के लिए शुल्क में से लघु शल्य क्रिया के लिए 100 और मुख्य शल्य क्रिया के लिए 500 रूपये किया गया।