फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पेयजल आपूर्ति घोटाले के मामले में ठियोग में हुई महापंचायत, दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की उठाई मांग

Krishan Singh Updated Tue, 21 Jan 2025 04:48 PM IST

ठियोग में हुए जल वितरण घोटाले के दोषियों के खिलाफ जल्द मामला दर्ज करने और पंचायतों में पानी की कमी को लेकर महापंचायत आयोजित की गई। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के लोगों ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर विश्राम गृह से लेकर एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। मोर्चा ने एसडीएम ठियोग को ज्ञापन सौंपा। महापंचायत में मोर्चा ने विश्राम गृह प्रांगण में हुई महापंचायत में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की। उन्होंने सरकार से दोषी अधिकारियों और अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग उठाई। पंचायत मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य और स्वतंत्रता सेनानी सूरत राम प्रकाश के पुत्र राजेंद्र राजन ने संबोधित करते हुए ठियोग के विधायक और अन्य जन प्रतिनिधियों, मीडिया और आम लोगों को ठियोग की दुर्दशा के लिए दोषी ठहराते हुए युवाओं से व्यवस्था बदलने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी ठियोग में आकर जनता और उनकी समस्याओं से सरोकार नहीं रखते उन्हें जनता ही ठीक कर सकती है। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि आजादी के 75 साल बाद भी लोगों को पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए तरसना पड़ रहा है और पानी के भी घोटाले हो रहे हैं। व्यवस्था ने आज जनता को भीख मंगा बना डाला है और अधिकारी और नेता राजा बन बैठे हैं। भाजपा नेता अजय श्याम ने राजनीति से ऊपर उठकर ठियोग की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने का आह्वान किया और विजिलेंस से ठियोग में हुए जल घोटाले में तुरंत एफआईआर की मांग की। उन्होंने कहा कि आपदा के तहत केंद्र से 90 प्रतिशत पैसा आता है और ठियोग में गर्मियों में जल वितरण का पैसा भी केंद्र से आया था जिसमें घोटाला हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर घोटाले में एफआईआर नहीं हुई तो उच्च न्यायालय जाएंगे और केंद्र से दोषियों के विरुद्ध ईडी जांच करवाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें