फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur: रिकांगपिओ में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

आईटीडीपी भवन रिकांगपिओ में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना अधिकारी घनश्याम दास ने की। उन्होंने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों के हर एक व्यक्ति को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि सभी लोगों का समग्र विकास और उत्थान संभव हो सके। इसके अलावा इस अभियान के माध्यम से धरातल पर जनजातीय क्षेत्रों में नेतृत्व क्षमता उत्पन्न करना है, ताकि देश के बदलते परिदृश्य में आधुनिक सोच के नई पीढ़ी के जनजातीय युवा नेता तैयार किए जा सकें। उन्होंने बताया कि जनजातीय समाज को सशक्त बनाने के लिए धरातल पर सशक्त नेतृत्व होना अनिवार्य है, ताकि जनजातीय क्षेत्रों में समग्र एवं समावेशी विकास को संबल मिल सके। जिले के 69 गांव में एक आदि सेवा केंद्र खोला जाएगा और लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया जाएगा। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और पंचायत जन प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कल्पा विनय नेगी, डॉ. अतुल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें