फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur Landslide: निगुलसरी में भारी भूस्खलन से NH-5 बंद, किन्नौर-शिमला मार्ग पर यातायात ठप

किन्नौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर गुरुवार सुबह निगुलसरी के पास भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और भारी मात्रा में मलबा सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गिरा, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। हाईवे बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद लोगों ने वैकल्पिक मार्ग का रुख किया, लेकिन वहां भी वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। इससे किन्नौर और शिमला के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि अत्यंत आवश्यक न हो तो फिलहाल इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें। यात्रा पर निकलने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। संबंधित विभाग की टीमें सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी हुई हैं। बरसात के मौसम में किन्नौर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। निगुलसरी क्षेत्र पहले भी कई बार भूस्खलन की वजह से प्रभावित हो चुका है। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें