फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: किन्नौर के लिप्पा में पेजर खड्ड उफनी, मलबे से पुल और कई मकानों पर मंडराया खतरा

किन्नौर जिले के लिप्पा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच पेजर खड्ड में अचानक आई बाढ़ से भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और मलबा बहकर आ गया। इससे खड्ड के किनारे बने कई मकानों और गांव को जोड़ने वाले पुल पर खतरा मंडराने लगा है। स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। सूचना मिलने के बाद आसरंग-लिप्पा क्षेत्र से बीडीसी सदस्य शशि नेगी मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ के साथ आए मलबे के कारण पुल की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ा है और यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो पुल को नुकसान पहुंचने या बहने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि प्रभावित क्षेत्र का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि और संपत्ति के नुकसान से बचा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान पेजर खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मलबा हटाने और पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें