फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामपुर के मुनिश में ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस, दो यात्री घायल

Krishan Singh Updated Thu, 14 Dec 2023 11:52 AM IST

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर विकास खंड की पंचायत मुनिश में गुरुवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम व एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:00 बजे रामपुर जा रही एचआरटीसी बस मुनिश से करीब 200 मीटर की दूरी पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें