फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर : चुनावी अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल और रखरखाव की बारीकियां सिखाईं

पदम स्कूल रामपुर के सभागार में नगर परिषद के चुनावों को लेकर अंतिम प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में चुनावी अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल और रखरखाव की बारीकियां सिखाई गईं। नगर परिषद रामपुर में रविवार को चुनाव होंगे। नौ वार्डों के 4060 मतदाता चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तय करेंगे। शनिवार को आयोजित अंतिम प्रशिक्षण की अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी (एमसी) एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को ईवीएम मशीनों के संचालन और मतगणना संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। निर्वाचन अधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मतदान शुरू होने से पहले ईवीएम मशीन की जांच, मॉक पोल की प्रक्रिया और मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को सही तरीके से मतदान करवाना महत्वपूर्ण है। चुनावी अधिकारियों को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट मशीन के संचालन की पूरी जानकारी प्रदान की गई। वहीं प्रशिक्षण में कर्मचारियों को ईवीएम में तकनीकी खराबी आने पर तुरंत सेक्टर अधिकारी को सूचित करने और वैकल्पिक मशीन का उपयोग करने के तरीके भी समझाए गए। मतगणना प्रक्रिया को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई और कर्मचारियों को परिणाम निकालने की प्रक्रिया का अभ्यास करवाया गया। निर्वाचन अधिकारी ने कर्मचारियों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ चुनाव ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों में होने वाले चुनावों के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें