फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देवता साहिब पलथान शोली के नव निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा पूर्णाहुति के साथ संपन्न

ननखड़ी क्षेत्र के हजारों लोगों की आस्था के केंद्र देवता साहिब पलथान शोली के नव निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई। देवता के कानकूनों और मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कलश स्थापना कर प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न करवाया। इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोगों ने मंदिर पहुंचकर देवता साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। 2 मार्च से यहां नव निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। ननखड़ी तहसील के आराध्य देवता साहिब पलथान शोली के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम रविवार 2 मार्च से शुरू हुआ था, जो गुरुवार को पांचवे दिन समाप्त हुआ। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इस नव निर्मित मंदिर का निर्माण पारंपरिक काष्ठकुणी शैली में किया गया है। नए मंदिर में देवता साहिब के प्रवेश के बाद पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार भी किया जानाप्रस्तावित है। जल यात्रा के साथ शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान पांच दिन तक चला, जिसमें देवता के पुजारियों ने देव परंपरा से जुड़ी विभिन्न रस्मों को पूरा किया। गुरुवार को स्थापना की गई और मंदिर में पूरे दिन हवन यज्ञ चलता रहा। इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोग इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। उन्होंने देवता पलथान शोली की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद चखा। देवता साहिब के जयकारों से समूचा क्षेत्र देवभक्ति में लीन दिखा। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी देवता पलथान शोली का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दर्शन दास ठाकुर ने बताया कि मंदिर में चला पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस अनुष्ठान में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर कारदार संतलाल शर्मा, सचिव करतार सिंह, पुजारी जिया लाल, नागेंद्र शर्मा, विश्वास शर्मा, जिया लाल, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें