रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सरपारा पंचायत और निरमंड खंड सीमा पर स्थित समेज गांव में बुधवार देर रात बादल फटने की घटना के बाद 36 लोग लापता है। यहां शुक्रवार सुबह 6:00 बजे बचाव अभियान शुरू हुआ। मौके पर इसडीएम रामपुर निशांत तोमर बचाव कार्य का निगरानी कर रहे हैं। जिलाधीश कुल्लू तोरुल एस रवीश भी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्कूल न्यू कुंदन को अन्य सरकारी भवन में शिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधीश ने आदेश दिए है कि उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए और माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बच्चों को भी अन्य स्कूल शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला क्षेत्र के अधीन आने वाले प्रभावितों और पीड़ितों को फौरी राहत राशि जारी कर दी गई है । कहा कि 1 लाख 25 रुपये की राशि वितरित की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने को तीव्र गति से काम चला है। इस नौके पर एसडीएम निरमंड मनमोहन सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।