फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम श्री पाठशाला धर्मपुर में डीएनए निष्कर्षण पर कार्यशाला

Krishan Singh Updated Sat, 25 Oct 2025 02:30 PM IST

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में विज्ञान विभाग की ओर से डीएनए निष्कर्ष विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्रों को यह अभ्यास सिखाया गया कि किस प्रकार विभिन्न प्रकार की कोशिकाओं जैसे पादप, जंतु एवं अन्य जैविक नमूनों से डीएनए को निकाला जा सकता है। कार्यशाला के मुख्य विशेषज्ञ विनय कुमार सिंह, डीएनए साइंस विशेषज्ञ, ने विद्यार्थियों को डीएनए की संरचना, उसकी उपयोगिता तथा प्रयोगशाला की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सकलानी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में अत्यंत उपयोगी हैं। विज्ञान अध्यापक पुनीत प्रभाकर शर्मा ने बताया कि विद्यालय लगातार विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक ज्ञान प्रदान करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें