फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

mandi: पंडोह डैम में बारिश से बढ़ा जलस्तर, तीन गेटों से छोड़ा 60,000 क्यूसेक पानी

जिला कुल्लू में हुई भारी बारिश के चलते पंडोह डैम में जलस्तर में अचानक तेजी से इजाफा हुआ। डैम में पानी का प्रवाह रातोंरात बढ़कर 60,000 क्यूसेक तक पहुंच गया। साथ ही डैम में गाद की मात्रा भी 20,000 पीपीएम से अधिक दर्ज की गई। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बीबीएमबी प्रशासन ने डैम के तीन गेट खोलकर लगभग 60,000 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा है। इससे एक दिन पहले डैम में ब्यास नदी से करीब 30,000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। फिलहाल डैम का जलस्तर 2924 फीट दर्ज किया गया है, जोकि खतरे के निशान 2,941 फीट से काफी नीचे है। बीबीएमबी अधिकारियों ने बताया कि यदि सिल्ट की मात्रा और अधिक बढ़ती है तो बग्गी सुरंग को ऐहतियातन पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है। बीबीएमबी पंडोह के अधिशाषी अभियंता चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। जलस्तर और मौसम की लगातार निगरानी की जा रही है। बीबीएमबी और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं, किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें