फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: वीरेंद्र सिंह बोले- बिना मंत्री-विधायक पद के भी क्षेत्र के लिए फंड ला रहे जीवन ठाकुर

लडभड़ोल कांग्रेस जोन के अध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने लडभड़ोल में सोमवार को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि स्थानीय नेता जीवन ठाकुर पर विकास कार्यों को रोकने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातों के विपरीत,आज तक भड़ोल ज़ोन का कोई भी काम जीवन ठाकुर ने नहीं रोका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना किसी मंत्री या विधायक पद के भी जीवन ठाकुर क्षेत्र के लिए यथासंभव फंड लाते रहते हैं, जिससे 5-6 लाख रुपये के विकास कार्य निरंतर चल रहे हैं। कांग्रेस जोन अध्यक्ष ने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि लडभड़ोल से नेरी लांगणा और दूसरी तहसील संधोल को जोड़ने वाली सांडा पत्तन रोड की हालत बेहद खराब है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें