फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंडोह हिट एंड रन मामले में मनाली से दबोचा होशियारपुर का पर्यटक, वाहन जब्त

हिमाचल प्रदेश के पंडोह में हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने पंजाब से मनाली जा रहे एक पर्यटक वाहन को पकड़ लिया है। वाहन चालक को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। जबकि पर्यटक वाहन जब्त कर लिया है। सीसीटीवी व तकनीकी जांच के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंची। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जानकारी के बीते 5 जनवरी को सुबह करीब 4:30 बजे एक पर्यटक वाहन ने 70 वर्षीय बुजुर्ग योनतन दोरजे निवासी लाहौल-स्पीति को टक्कर मार दी। पंजाब से मनाली की ओर जा रहा चालक घटना के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी टांग का ऑपरेशन करना पड़ा। योनतन दोरजे का बेटा पुलिस बटालियन पंडोह में तैनात है। इससे मिलने के लिए वह लाहौल-स्पीति से पंडोह पहुंचा था। इस बीच यह दुर्घटना हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की तो पंजाब नंबर वाहन को ट्रेस किया गया। सीसीटीवी व तकनीकी जांच से कड़ियां मिलाती हुई पुलिस बीते रविवार को मनाली पहुंची और यहां पर्यटक वाहन को जब्त कर लिया। हालांकि बाद में आरोपी चालक को जमानत में रिहा कर दिया गया है। उधर, एसएचओ सदर सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस टीम मुस्तैदी से कार्य करते हुए आरोपी तक पहुंची है। आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है। मामले में नियमानुसार जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें