फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल बोले- अलका लांबा ने महिला होकर भी हिमाचल की महिलाओं को ठगा

अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 May 2024 05:54 PM IST

सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा अलका लांबा पर पलटवार करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में अलका लांबा ने जो गारंटियां दी थी वो आज तक पूरी नहीं की हैं। झूठ की बुनियाद पर बनी कांग्रेस सरकार आज दम तोड़ती नजर आ रही है। अलका एक महिला होकर महिलाओं से झूठ बोलती हैं, उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करती हैं। उन्हें अपमानित करती हैं। यह और भी शर्मनाक बात है। यदि कांग्रेस सरकार ने अपने वादे पूरे किए होते तो आज उसके 6 विधायक पार्टी न छोड़ते। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने न 2 रुपए किलो गोबर खरीदा। न ही युवाओं को रोजगार के लिए स्टार्टअप फंड बनाया। राकेश जंबाल ने कहा कि गांव के लोगों को ठग कर कहा कि हम 100 रुपए किलो दूध खरीदेंगे, लेकिन आज न दूध खरीदा न गांववासियों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी। महिलाओं को 1500 रुपए देने का शिगूफ़ा उस समय छोड़ा जब चुनाव सिर पर आए. लेकिन आज तक किसी महिला को यह पैसे मिले नहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें