फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: विद्यार्थियों को सिखाया टांकरी लिपि में शब्दों और अंकों को लिखना

Krishan Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 04:38 PM IST

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की ओर से टांकरी लिपि पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इतिहास विभाग के एअचोडी डाॅ. राकेश शर्मा और उनकी टीम तथा टांकरी विशेषज्ञ डाॅ. जगदीश कपूर सहित कांगड़ा से आए विशेषज्ञों ने टांकरी लिपि के बारे में कई अहम जानकारियां उपलब्ध करवाईं। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए टांकरी से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन का यह प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों को प्राचीन संस्कृति और लेखन के बारे में जानकारी दी जा सके। उसी उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने को मिला है। टांकरी का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी मुनीष कुमार और लखवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस कार्यशाला के माध्यम से काफी कुछ सीखने को मिला है। टांकरी में शब्दों और अंकों को कैसे लिखा जाता है और उनके वाक्य कैसे बनाए जाते हैं, इन सबके बारे में उन्हें काफी गहन जानकारियां दी गई हैं। इससे उन्हें इतिहास के उन पन्नों को पढ़ने और समझने में मदद मिलेगी जिन्हें टांकरी लिपि में लिखा गया है। उन्होंने इस कार्यशाला के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन का आभार भी जताया। समारोह के अंत में इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर जबकि बाकी सभी को प्रतिभागी पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें