सरदार पटेल विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव ग्रुप-एक और तीन संगीत की स्पर्धाएं राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में करवाई जा रही हैं। स्पर्धाओं का शुभारंभ गुरुवार को मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया। कुल्लू काॅलेज में एसपीयू के अधीन आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को रंगोली, पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, ऑन स्पाट पेंटिंग, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग, प्रश्नोत्तरी, भाषण और वाद-विवाद स्पर्धाएं हो रही हैं।