एसपीएस विद्यालय सरकाघाट के विद्यार्थी व अध्यापक ने नीट 2024 परीक्षा में हुई धांधली एवं पेपर लीक के विरोध में सड़कों पर उतरे और जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एटीए की कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस के बाद बच्चों और अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सरकाघाट से मिला और इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अंकुर राजपूत, रसायन विज्ञान के प्रवक्ता संदीप राणा, इंजीनियर अरुण कुमार, शारीरिक शिक्षक सत्येंद्र कुमार, अधीक्षक नेकराम, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार गौतम तथा स्कूल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार राणा शामिल थे।